1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Sushil Kumar Modi passed away: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने किया शोक व्यक्त

Sushil Kumar Modi passed away: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने किया शोक व्यक्त

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। वो कैंसर से पीड़ित थे। आपको बता दें सुशील मोदी ने पिछले महिने ही सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर कैंसर होने की जानकारी दी थी। सुशील मोदी के निधन की जानकारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Sushil Kumar Modi passed away: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। वो कैंसर से पीड़ित थे। आपको बता दें सुशील मोदी (Sushil Kumar Modi) ने पिछले महिने ही सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर कैंसर होने की जानकारी दी थी। सुशील मोदी के निधन की जानकारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी है। सुशील कुमार मोदी ने एम्स में अंतिम सांस ली।

पढ़ें :- चार दिन की विधानसभा सत्र पर अखिलेश यादव का तंज, कहा-BJP सरकार भी अब चार दिन की है बची

गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत राजनीति जगत की तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है कि-

पढ़ें :- 9 साल की उम्र में शादी, 14 साल में मां बनीं और 21 साल में निधन, जानिए देश की पहली महिला डॉक्टर के जीवन का सफर

हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूँ। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...