नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) भारतीय सैन्य इतिहास (Indian Military History) का वह सुनहरा पन्ना है जो हमें हमारे बहादुर जवानों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की याद दिलाता है।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट
कारगिल विजय दिवस भारतीय सैन्य इतिहास का वह सुनहरा पन्ना है जो हमें हमारे बहादुर जवानों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की याद दिलाता है।
कारगिल युद्ध में हमारी सेना के जांबाजों ने दुर्गम परिस्थितियों का सामना करते हुए जान की बाजी लगाकर दुश्मन को भगाया और हिमालय की ऊंची चोटियों पर… pic.twitter.com/XAQKPTbcqY
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 26, 2024
पढ़ें :- इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल में बंगाली फिल्म पुरतावन की हुई स्क्रीनिंग, दिग्गज स्टार शर्मिला टैगोर ने निभाया मां का रोल
उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध (Kargil War) में हमारी सेना के जांबाजों ने दुर्गम परिस्थितियों का सामना करते हुए जान की बाजी लगाकर दुश्मन को भगाया और हिमालय की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को नमन! देश हमेशा हमारे वीर शहीदों का ऋणी रहेगा। जय हिंद!
अमर शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर मेरा शत्-शत् नमन : राहुल गांधी
भारत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर मेरा शत्-शत् नमन।
उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा। pic.twitter.com/YIxMzONaxq
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 26, 2024
पढ़ें :- VIDEO: युवक ने युवती से की छेड़खानी, पुलिस से कि शिकायत तो आरोपी देने लगा धमकी, पीड़िता ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि भारत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) पर मेरा शत्-शत् नमन। उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा।