Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक के सीएम जल्द दे सकते हैं इस्तीफा, नड्डा से मिलने के बाद लगाई जा रही हैं अटकलें

कर्नाटक के सीएम जल्द दे सकते हैं इस्तीफा, नड्डा से मिलने के बाद लगाई जा रही हैं अटकलें

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। इसको लेकर कई अटकलें लगाई जा रहीं हैं। बताया जा रहा है इसके पीछे उनकी खराब सेहत और बढ़ती उम्र बताई जा रही है।

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

हालांकि येदियुरप्पा ने इस बात से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस्तीफे की अफवाहों को खारिज कर दिया है। साथ ही कहा कि यह बिल्कुल सच नहीं है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बढ़ती उम्र और खराब सेहत की वजह से अब उनका मुख्यमंत्री बने रहना संभव नहीं है।

शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी। आज उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी से मुलाकात की। यहां भी येदियुरप्पा ने अपनी बात दोहराई। बताया जा रहा है कि जल्द ही वह शीर्ष नेतृत्व इस पर फैसला लेगा।

 

पढ़ें :- जौनपुर लोकसभा सीट से श्रीकला ही रहेंगी उम्मीदवार, मंडल कोऑर्डिनेटर, बोले- फैलाई जा रही हैं भ्रामक खबरें
Advertisement