Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Results 2023: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा-कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास को चुना

Karnataka Results 2023: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा-कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास को चुना

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस 123 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 69 सीटों पर आगे है। रूझानों ने साफ कर दिया है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं, इसको लेकर कांग्रेस नेताओं के बयान शुरू हो गए हैं। कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) का बयान आया है।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।

पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे
Advertisement