कलबुर्गी, कर्नाटक: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। हादसा लाडलापुर इलाके के पास हुआ, जहां एक क्रूजर गाड़ी तेज रफ्तार लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पढ़ें :- योगी सरकार ने 18 IPS अफसरों का किया तबादला, प्रीतिबाला गुप्ता को ATS एसपी बनाया, सतीश कुमार को SSF का जिम्मा
घटना की सूचना मिलते ही कलबुर्गी के एसपी ए. श्रीनिवासुलु पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच शुरू कराई। पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान और दुर्घटना की असली वजह पता लगाने में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी कर्नाटक के यादगिरी इलाके में ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था। वहां एक कार बस से टकरा गई थी, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे घायल हुए थे। शुरुआती जांच में सामने आया था कि कार चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी सामने से आ रही बस से भिड़ंत हो गई।