बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) इंडस्ट्री के डैशिंग और लोकप्रिय स्टार में से एक हैं। उनकी एक झलक पाने को प्रशंसक बेताब नजर आते हैं। कार्तिक आर्यन भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं। वो अकसर इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ ऐसा पोस्ट करते हैं, जो उनके प्रशंसकों का दिल छू जाता है।
पढ़ें :- ‘बैटल ऑफ गलवां’ का बदल गया नाम, सलमान खान की फिल्म अब इस नए टाइटल के साथ होगी रिलीज
वीकेंड पर उन्होंने (kartik aaryan) कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसने उनके प्रशंसकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन ने ब्लैक कलर के कुर्ता-पायजामा में फोटो अपलोड की हैं, जिसमें वो बहुत हैंडसम लग रहे हैं।
तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- शादी रेडी? कार्तिक का कैप्शन पढ़ने के बाद प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि वो शादी करने जा रहे हैं। वही इस पर एक प्रशंसक ने लिखा- हम तो कब से शादी के लिए तैयार हैं।
पढ़ें :- एक्ट्रेस जरीन खान का छलका दर्द, बोलीं-प्रोड्यूसर उनसे किसिंग सीन और टॉपलेस सीन्स की करता रहा डिमांड
दूसरे ने पूछा क्या सच में आप शादी कर रहे हैं। वहीं कार्तिक की कई फीमेल प्रशंसक अपसेट हैं, उन्हें लग रहा है कि कार्तिक आर्यन शादी करके उनका दिल तोड़ने वाले हैं। अब कार्तिक (kartik aaryan) ने जो कैप्शन लिखा है उसका असली मतलब क्या है, वो केवल वही बता सकते हैं।