Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Karwa Chauth Shubh Muhurat: करवा चौथ पर एक घंटे 16 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानिए पूजा का सही समय

Karwa Chauth Shubh Muhurat: करवा चौथ पर एक घंटे 16 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानिए पूजा का सही समय

By Abhimanyu 
Updated Date

Karwa Chauth 2024 Time, Shubh Muhurat: भारत में महिलाएं हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखती हैं। वह यह व्रत अपने पति की दीर्घायु, सफलता व वैवाहिक जीवन की मंगल कामना के लिए करती हैं। इस बार करवा चौथ व्रत आज यानी रविवार सुबह से शुरू हो गया है, जोकि शाम को चंद्रमा को अर्घ्य के बाद पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत पारण के बाद सम्पन्न होगा।

पढ़ें :- T20 World Cup : फाइनल से पहले मिशेल सेंटनर का बड़ा बयान, बोले- 'मुझे अरबों दिल तोड़ने और ट्रॉफी जीतने में नहीं होगी कोई दिक्कत' बुमराह हैं गेम चेंजर

पंचांग अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर रविवार को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू हो गई है और 21 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। इस साल करवा चौथ व्रत की पूजा के लिए 1 घंटे से ज्यादा शुभ मुहूर्त है। शाम में राहुकाल भी लग रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, आज करवा चौथ का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। यानी शुभ मुहूर्त की कुल अवधि – 01 घण्टा 16 मिनट है। करवा चौथ की पूजा शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच करना शुभ रहेगा। इस दौरान अमृत चौघड़िया मुहूर्त भी रहेगा।

पंचांग अनुसार, राहुकाल शाम 04:21 बजे से शाम 05:46 तक रहेगा। ऐसे में शाम की पूजा 05:46 के बाद शुरू करना उत्तम मानी जाएगी। करवा चौथ पूजन शुभ मुहूर्त 2024 ब्रह्म मुहूर्त- 04:43 am से 05:34 pm तक है। प्रातः सन्ध्या 05:08 am से 06:24 pm तक,  अभिजित मुहूर्त 11:42 am से 12:27 pm तक,  विजय मुहूर्त 01:58 pm से 02:44 pm तक,
गोधूलि मुहूर्त 05:45 am से 06:11 pm तक और सायाह्न सन्ध्या 05:45 pm से 07:01 pm तक है। करवा चौथ के दिन चांद निकालने का समय शाम 07 बजकर 54 मिनट है। अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय भी अलग हो सकता है।

(नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का दावा नहीं किया गया है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

पढ़ें :- टी20 विश्व कप के 19 साल के तिलिस्म को तोड़ने कल नरेंद्र मोदी स्टेडियम उतरेगी टीम इंडिया, अगर ऐसा हुआ तो 'हिस्ट्री रिपीट करेंगे, हिस्ट्री डिफीट करेंगे'
Advertisement