Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गयी, जबकि 17 श्रद्धालु घायल हो गए। ये हादसा सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा पेट्रोल पंप के पास हुआ है। दरअसल, खड़े ट्राला में पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर भिड़ गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मृतकों में तीन बच्चे, तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

कहा जा रहा है कि, पिकप में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी लोग रामनवमी के अवसर पर बच्चे का मुंडन कराने के लिए प्रयागराज आए थे। यहां से लौटते समय तेज रफ्तार पिकप हादसे का शिकार हो गयी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए चार एंबुलेंस लगाई गईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, इस दौरान सात लोगों की जान चली गयी, जबकि अन्य लोगों की इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा
Advertisement