Viral Video: Dangerous stunt involving a young couple showing affection while riding a moving motorcycle in Kaushambi goes viral; police have initiated an investigation
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में चलती बाइक पर महिला को आगे बैठाकर रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर सड़क पर फर्राटा भरता नजर आ रहा है। इस दौरान वह महिला के साथ रोमांस भी करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक अपाचे बाइक चलाता दिखाई दे रहा है। उसने महिला को बाइक पर आगे बैठा रखा है। बाइक चलते रहने के दौरान दोनों के बीच रोमांस होता नजर आ रहा है। युवक सड़क पर बाइक दौड़ाता रहा और इस दौरान यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई।
#कौशाम्बी : बाइक पर रोमांस का वीडियो वायरल, यातायात नियमों को ताक पर रखकर युवक ने चलाई बाइक…
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें-https://t.co/ugnRgsrn8o https://t.co/BfaFbU50Q0— Suresh Singh (@rsbhiyaraja) November 11, 2026
राहगीरों ने बनाया वीडियो
बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने युवक और महिला की इस हरकत का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलती बाइक पर इस तरह की हरकत से बड़ा हादसा हो सकता था। जरा सी चूक युवक, महिला या सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी। एक तरफ पुलिस यातायात माह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की लापरवाही सामने आई है।
कौशाम्बी में चलती बाइक पर युवक ने महिला को आगे बैठाकर किया इश्क का इजहार! 😎 https://t.co/eGd3jZZVsU
— Er. Ram (@ItsEramX) November 11, 2026
पुलिस ने लिया वीडियो का संज्ञान
इस मामले में डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और युवक कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है।