Kerala Assembly Elections 2026 : केरलम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को केरलम (केरल) के कोझिकोड मे रोड शो किया। चुनावी रोड़ शो में उनके साथ कोझिकोड के बीजेपी उम्मीदवार एडवोकेट के. पी. प्रकाश बाबू सहित कई नेता शामिल हुए। यह रोड शो बेयपोर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया। यह केरलम का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है। केरलम में आगामी विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होने हैं, जिसके लिए मतदान की तैयारी है।
पढ़ें :- 'नरेंद्र मोदी कहें अमित शाह का पैर पकड़ो तो हिमंत पैर पकड़ लेगा...' राहुल गांधी का असम CM पर बड़ा हमला
रोड शो के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की और राज्य में विकास, सुरक्षा और बेहतर शासन का वादा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर घर तक पहुंच बनाएं और मतदान के दिन ज्यादा मेहनत करें।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केरलम में इस बार बदलाव की लहर है और जनता एक मजबूत विकल्प चाहती है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केरलम (केरल) में बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करते हुए कांग्रेस और वाम दलों पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने दावा किया था कि राज्य में इस बार बीजेपी-एनडीए के पक्ष में माहौल बन रहा है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा था, ‘इस बार केरलम सिर्फ नई सरकार नहीं, बल्कि नई व्यवस्था चुनने जा रहा है।’