Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पुराने बयान पर केशव मौर्य ने अखिलेश से पूछा सवाल

विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पुराने बयान पर केशव मौर्य ने अखिलेश से पूछा सवाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने समर्थन देने का ऐलान किया है। यशवंत सिन्हा के लखनऊ आगमन पर अखिलेश यादव ने स्वागत किया था। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में समर्थन का ऐलान किया। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने एक पुराने अखबार की कटिंग को ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव से सवाल पूछा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : सावित्री सिंह, बोलीं-लोगों का मतदान बूथ तक पहुंचाना भी है राष्ट्र निर्माण कार्य

उन्होंने कहा कि आप राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन दे रहे हैं उनके मुलायम सिंह यादव  (Mulayam Singh Yadav) पर दिए बयान को लेकर क्या कहेंगे? दरअसल, केशव मौर्य (Mulayam Singh Yadav) ने एक अखबार की कटिंग को इसके साथ शेयर किया है। इसमें यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने दावा किया कि मुलायम सिंह यादव आईएसआई एजेंट हैं।

यह आरोप उन्होंने तब लगाया था जब मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) देश के रक्षामंत्री थे और यशवंत सिन्हा भाजपा के नेता के तौर पर विपक्ष में थे।बता दें कि, एनएडीए ने राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, ज​बकि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किए हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं...पीएम मोदी ने साधा निशाना
Advertisement