लखनऊ। यूपी विधानसभा में नए नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए नेता प्रतिपक्ष के लिए सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय के नाम का ऐलान किया है। नेता प्रतिपक्ष बनने पर माता प्रसाद पांडे को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई दी है। इसके साथ ही समाजादी पार्टी के PDA पर भी सवाल उठाया दिया है। उन्होंने कहा कि, सपा का PDA बहुत बड़ा धोखा है।
पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी है: पीएम मोदी
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने पर माता प्रसाद पांडेय जी को बधाई है। उम्मीद है रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेंगे। परंतु सपा मुखिया अखिलेश यादव जी ने पिछड़ों दलितों को धोखा दिया है। सपा के PDA का मतलब बहुत बड़ा धोखा है। भाजपा 2027 में 2017 की विजय दोहरायेगी।
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने पर श्री माता प्रसाद पांडेय जी को बधाई है। उम्मीद है रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेंगे।
परंतु सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव जी ने पिछड़ों दलितों को धोखा दिया है।
सपा के PDA का मतलब बहुत बड़ा धोखा है।भाजपा 2027 में 2017 की विजय दोहरायेगी।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 28, 2024
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
बता दें कि, माता प्रसाद पांडे सपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनको नेता प्रतिपक्ष बनाकर सपा ने एक बड़ा दांव भी खेला है। इसके अलावा तीन और विधायकों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। अखिलेश यादव ने अमरोहा से विधायक महबूब अली को अधिष्ठाता मंडल, हसनपुर से विधायक कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक और प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश कुमार उर्फ डॉक्टर आरके वर्मा को उप सचेतक बनाया है।