Khyber Pakhtunkhwa IED blast : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट के बाद कम से कम चार पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। खबरों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर शाम हुई जब सुरक्षाबल देश के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सरा बंग्ला और तारखानन इलाके में गश्त कर रहे थे। विस्फोट के बाद सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी।
पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान
हमले के लिए जिम्मेदार अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने बताया, ‘‘मृतक जवानों की पहचान जुबैर, एजाज, फैसल और आसिफ के तौर पर की गयी है जबकि घायलों की पहचान कादिर, नजीब और रहमान के रूप में की गयी है। अभी किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदार नहीं ली है।