KKR Fan Tried to steal the Match ball: आईपीएल मैचों के दौरान कई बार फैंस की हरकतें कई बार चर्चा का विषय बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ शनिवार 11 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच में हुआ, जब एक क्रिकेट फैन ने बॉल को चुराने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केकेआर टीम की टी-शर्ट पहने एक फैन को देखा जा सकता है। जिसे सुरक्षाकर्मियों को डांटते और भगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि एक अन्य दर्शक केकेआर टीम की टी-शर्ट पहने एक लड़के से कुछ छीनने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद एक सुरक्षाकर्मी गुस्से में उनकी ओर बढ़ता है। यह देख लड़का अपनी पैंट के अंदर हाथ डालता है और उसमें से क्रिकेट बॉल को निकालकर सुरक्षाकर्मी को दे देता है।
Ball pent me
pic.twitter.com/2gG8EtBizf — Professor Sahab (@ProfesorSahab) May 13, 2024
पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के की इस हरकत से सुरक्षाकर्मी बहुत गुस्से में नजर आता है और वह लड़के को धकेलकर स्टैंड से बाहर करने की कोशिश करता है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से मात दी थी।