सेहतमंद शरीर किसी वरदान से कम नहीं होता है। वहीं अगर इसमें पोषण तत्वों की कमी हो जाए तो कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शऱीर में पोषक तत्वों की कमी हो रही है इसे आप शरीर में नजर आने वाले लक्षणों से समझ सकते है।
पढ़ें :- फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कूपर के साथ नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री ने एक्ट्रेस के लिया जाहिर किया अपना प्यार
जैसे अगर किसी व्यक्ति को दिनभर नींद आती रहती है तो यह शरीर में मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है। मैग्नीशियम की कमी से डायबिटीज और हाईबीपी होने की दिक्कत रहती है। अगर शरीर में मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए पालक का जूस पीना चाहिए।
वहीं अगर थोड़ा सा भी काम करने के बाद कमजोरी या थकावट लग रही हो तो यह शरीर में आयरन की कमी का इशारा हो सकता है। आयरन शरीर के लिए जरुरी तत्व है।इसकी कमी से एनीमिया और खून की कमी की दिक्कत हो सकती है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खा लें।
अगर लगातार शरीर में कमजोरी लगती है और सांस लेने में भी दिक्कत होती है तो यह पोटैशियम की कमी से ऐसा हो सकता है। इसके लिए डेली खाली पेट नारियल पानी से इसकी कमी पूरी की जा सकती है।
वहीं अगर सुबह उठते ही थकावट लगती है तो शरीर में जिंक की कमी से ऐसा हो सकता है। जिंक की कमी से बालों का झड़ने की समस्या हो सकती है।डेली डार्क चॉकलेट खाने ले आराम मिल सकता है।
पढ़ें :- 'घूसखोर पंडत' विवाद में अखिलेश की एंट्री, बोले- भाजपा हमेशा किसी समाज विशेष को लक्षित, चिन्हित कर ‘अपमानित-आरोपित’ करने का करती है षड्यंत्र
वहीं अगर किसी को लगातार सिर में दर्द की परेशानी रहती हो तो सोडियम की कमी से ऐसा हो सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में नमक मिलाकर पी लें फायदा होगा।