Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. जानिए कौन है अब्देल फतह अल सिसी जो सत्ता में आते ही दुनियाभर में छा गए? ट्रंप भी कर चुके हैं तारीफ

जानिए कौन है अब्देल फतह अल सिसी जो सत्ता में आते ही दुनियाभर में छा गए? ट्रंप भी कर चुके हैं तारीफ

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी (President Abdel Fattah al-Sisi) मुख्य अतिथि होंगे। इसकी जानकारी सामने आने के बाद अब राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, पीएम मोदी और इनके बीच कई समानताएं हैं। दोनेां नेता 2014 के बाद सत्ता में आए और दुनिया में छा गए। आइए जानते हैं इनके बारे में…

पढ़ें :- LS 3rd Phase Voting : आज तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान जारी; अमित शाह, डिंपल यादव, सिंधिया समेत कई दिग्गज मैदान में

डिप्टी प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति तक का सफर
बता दें कि, अब्देल फतह अल सिसी मिस्र के छठे राष्ट्रपति हैं। 2014 में वो मिस्र के राष्ट्रपति बने थे। इसके बाद वो दोबार 2018 में फिर सत्ता में वापसी किए। इससे पहले 2013 व 2014 में वह मिस्र के डिप्टी प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहे और 2012-13 में रक्षा मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। यही नहीं इन्होंने वहां की सेना में भी काम किया है। 2014 में वह मिस्र सेना के जनरल पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

ट्रंप ने भी खूब की थी तारीफ
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप भी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी की तारीफों के पूल बांध चुके हैं। 2018 में ट्रंप ने अल सिसी के आंतकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर उनकी प्रशंसा की थी। दरअसल, अल सिसी आतंकवाद के खात्मे के दावे पर ही सत्ता पर काबिज हुए थे।

 

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर
Advertisement