Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Actor KRK Arrested : ओशिवारा गोलीबारी के केस में कमाल आर खान गिरफ्तार, आज पुलिस एक्टर को कोर्ट में करेगी पेश

Actor KRK Arrested : ओशिवारा गोलीबारी के केस में कमाल आर खान गिरफ्तार, आज पुलिस एक्टर को कोर्ट में करेगी पेश

By Abhimanyu 
Updated Date

Actor KRK Arrested : मुंबई के ओशिवारा इलाके में हाल ही में हुई गोलीबारी को लेकर पुलिस ने एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोलीबारी की घटना के सिलसिले में उनसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। आज एक्टर को अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह पुलिस के प्रमुख संदिग्धों की सूची में शामिल थे।

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब

दरअसल, बीते रविवार मुंबई के ओशिवारा इलाके की नालंदा सोसायटी के पास गोलीबारी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस की एक टीम और फोरेंसिक टीम को तुरंत यह पता नहीं चल पाया था कि गोली किस दिशा से चली थी। लेकिन, फॉरेंसिक एनालिसिस के बाद यह पता कर लिया गया कि गोली किस तरफ से फायर हुई होगी। पुलिस की टीम ने जांच की और कमाल आर खान (केआरके) के घर के पास की लोकेशन को मार्क किया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई।

हालांकि, फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। इसी बिल्डिंग में लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा (45) उसी इमारत के दूसरे फ्लोर पर रहते हैं, जबकि मॉडल प्रतीक बैद (29) चौथे फ्लोर पर रहते हैं। पीटीआई ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि एक गोली नालंदा अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल के फ्लैट से और दूसरी चौथी मंजिल के फ्लैट से मिली। जांच के तहत अधिकारी परिसर की जांच कर सबूत जुटा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, केआरके, ओशिवारा पुलिस की हिरासत में हैं, उन्हें शुक्रवार देर शाम ओशिवारा पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस ने बताया कि केआरके ने अपने बयान में फायरिंग की ज़िम्मेदारी ली है और यह फायरिंग उनकी लाइसेंसी बंदूक से की गई थी। पुलिस ने आगे बताया कि उनकी बंदूक ज़ब्त कर ली गई है और आगे की कार्रवाई के लिए कागज़ी कार्रवाई चल रही है।

पढ़ें :- 'टीपू सुल्तान की अंगूठी पर 'राम' लिखा था! गांधी ने उन्हें हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बताया' ओवैसी ने भाजपा पर किया पलटवार
Advertisement