Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kuldeep Bishnoi joins BJP: हरियाणा कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई

Kuldeep Bishnoi joins BJP: हरियाणा कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kuldeep Bishnoi joins BJP:  कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। गुरुवार को उन्होंने BJP  की सदस्यता ली है। इससे पहले उन्होंने आदमपुर विधायक के तौर पर चंडीगढ़ से इस्तीफा दिया था।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

दरअसल, जून में ही कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। दरअसल, उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग की थी। इसके बाद कांग्रेस ने कार्रवाई की थी। अब कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) ने विधायक पद छोड़ने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है।

बता दें कि, हाल ही में कांग्रेस में हुए फेरबदल के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नाम को लेकर विचार नहीं करने के चलते वह बागी हो गए थे। खबर है कि उनके बेटे भव्य बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) आदमपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा मुख्यालय में उनका पार्टी में स्वागत किया।

उपचुनाव में बेटे को मिल सकता है भाजपा से टिकट
बता दें कि, कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) के इस्तीफे के बाद आदमपुर में उपचुनाव होगा। इसको लेकर अभी से अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि भाजपा कुलदीप विश्नोई के बेटे को उपचुनाव में उतार सकती है।

 

पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं
Advertisement