Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Kuldeep Yadav : धर्मशाला टेस्ट में कुलदीप यादव की फिरकी का कहर, टी-ब्रेक तक इंग्लैंड ने खोये 8 विकेट

Kuldeep Yadav : धर्मशाला टेस्ट में कुलदीप यादव की फिरकी का कहर, टी-ब्रेक तक इंग्लैंड ने खोये 8 विकेट

By Abhimanyu 
Updated Date

India vs England, 5th Test : भारत बनाम इंग्लैंड, पांचवां टेस्ट मैच (India vs England, 5th Test) आज यानी 7 मार्च से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहे हैं। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। लेकिन भारतीय स्पिन गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए हैं।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

दरअसल,  धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट ने मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद दोनों के बीच पहले विकेट लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को तोड़ते हुए कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने बेन डकेट को 27 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद 100 के स्कोर पर इंग्लैंड की दूसरा झटका लगा। कुलदीप ने ओली पोप को 11 के स्कोर पर वापस भेजा।

पहले दिन लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 25.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए थे। जैक क्राउली 61 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, लंच के बाद इंग्लैंड ने दूसरे सेशन में 94 रन के भीतर अपने 6 विकेट खो दिये। इंग्लैंड को तीसरा झटका 137 के स्कोर पर लगा। कुलदीप ने खतरनाक दिख रहे क्रॉली को 79 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद 175 के स्कोर पर उन्होंने 100वां टेस्ट मैच खेल रहे जॉनी बेयरस्टो को आउट किया।

बेयरस्टो के आउट होने के बाद जडेजा ने जो रूट को 26 रन के निजी स्कोर पर वापस भेजा। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स बिना खाता खोले आउट हो गए। वह इस पारी में कुलदीप का पांचवां शिकार बनें। फिर अपना 100वां टेस्ट खेल रहे आर. अश्विन ने टॉम हार्टले और मार्क वुड को सस्ते में वापस भेजा। वहीं, टी-ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 194-8 (55 ओवर) बेन फॉक्स 8 और शोएब बशीर 5 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं।

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब
Advertisement