NDA Mahua seat controversy: बिहार चुनाव पहले एनडीए में सीटों पर खींचतान खत्म होती नजर आ रही है। आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा महुआ सीट को चिराग पासवान की एलजेपी-आर को दिये जाने से नाराज थे। जिसको लेकर दिल्ली में कुशवाहा ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहे। जिसके बाद विवाद खत्म होता नजर आ रहा है।
पढ़ें :- Bihar Election Result: बिहार की ये 40 सीटें देती हैं सत्ता की चाबी, NDA ने 35 पर मारी बाजी
उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी अपनी पार्टियों को सिर्फ छह-छह सीटें मिलने से पहले ही असंतुष्ट थे, लेकिन आरएलएम के खाते से महुआ सीट एलजेपी (आर) जबकि दिनारा जेडीयू के खाते में जाने की सूचना मिलते ही उपेंद्र कुशवाहा ने कड़ा एतराज जताया था। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भाजपा सहित एनडीए के किसी प्रत्याशी के नामांकन में वे शामिल न होने को कहा था। जिसके बाद भाजपा नेता उपेंद्र कुशवाहा के घर उन्हें मनाने पहुंचे थे।
महुआ सीट को लेकर विवाद के बीच उपेंद्र कुशवाहा बुधवार सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के साथ दिल्ली पहुंचे थे। जहां कुशवाहा और अमित शाह की बैठक हुई। सूत्रों की मानें तो शाह से मुलाकात के बाद कुशवाहा ने महुआ सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है। आरएलएम दूसरी सीट से अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके साथ ही कुशवाहा की पार्टी को एक एमएलसी सीट भी दी जाएगी।
माना जा रहा है कि कुशवाहा महुआ सीट से अपने बेटे को लड़ाना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने इस सीट को एलजेपी को दे दिया। जिससे कुशवाहा बेहद नाराज थे। हालांकि, महुआ सीट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। न ही कुशवाहा ने मुलाकात को लेकर ज्यादा कुछ बताया।