Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लेडी डॉन काजल खत्री को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार , एयरलाइन क्रू मेंबर का कराया था कत्ल

लेडी डॉन काजल खत्री को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार , एयरलाइन क्रू मेंबर का कराया था कत्ल

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। नोएडा (Noida) में एयरलाइन के क्रू मेंबर की हत्या मामले में बुधवार को लेडी डॉन काजल खत्री (Lady don Kajal Khatri)  को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) ने गिरफ्तार कर लिया है। शूटर भेज कर जनवरी 2024 में नोएडा में एयरलाइंस में बतौर क्रू मेंबर काम करने वाले सूरजमान की हत्या करवाई थी। नोएडा और दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  की वांटेड थी।

पढ़ें :- सिंगर अरिजीत सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद इंडिपेंडेंट म्यूजिक की शुरू

काजल खत्री जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर कपिल मान की गर्ल फ्रेंड है। लेडी डॉन काजल खत्री (Lady don Kajal Khatri) पर 25 हजार रुपये का इनाम था। 19 जनवरी 2024 को एयरलाइंस में काम करने वाले सूरजमान की 2 शूटर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की जांच में सामने आया था। काजल खत्री (Kajal Khatri)नाम की लेडी डॉन ने दोनों शूटर को हत्या के लिए हायर किया था।

गैंगस्टर कपिल मान की गर्लफ्रैंड है काजल खत्री

सूरजमान दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर परवेश मान का भाई था। परवेश की कुख्यात गैंगस्टर कपिल मान (Notorious gangster Kapil Mann) से दुश्मनी चल रही थी। कपिल मान (Kapil Mann) जेल में बंद था। इसलिए सूरजमान को ठिकाने लगाने का काम उसने अपनी गर्लफ्रेंड और लेडी डॉन काजल को दिया था। दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  के मुताबिक काजल खुद को जेल में बंद गैंगस्टर कपिल मान की पत्नी बताती है। जेल रिकॉर्ड में भी कपिल मान (Kapil Mann)  ने काजल को अपनी पत्नी बताया है।

जेल में बंद कपिल मान के पिता की हत्या परवेश मान ने कराई थी

पढ़ें :- Israel-Iran War: इजरायली सेना ने तेहरान पर किया फिर हमला, ईरान के पुलिस खुफिया प्रमुख के मौत की खबर

पुलिस के मुताबिक जेल में बंद कपिल मान (Kapil Mann)  के पिता की हत्या परवेश मान ने कराई थी। इसका बदला कपिल ने परवेश के भाई की हत्या करके लिया था। पुलिस के मुताबिक कपिल के पूरे गैंग को काजल ही चलाती है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने काजल को गिरफ्तार करके नोएडा पुलिस (Noida Police) के हवाले कर दिया है।

Advertisement