Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lahaul-Spiti: लाहौल स्पीति में बदला मौसम का मिजाज ,बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

Lahaul-Spiti: लाहौल स्पीति में बदला मौसम का मिजाज ,बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

 

पढ़ें :- Loksabha Chunav 3rd Phase Voting : पीएम मोदी, अमित शाह और शरद पवार ने डाला वोट; सुबह नौ बजे तक 10.57 प्रतिशत मतदान

Lahaul-Spiti: पर्यटकों के लिए स्वर्ग कहे जाने वाले लाहौल स्पीति को सर्दियों की शुरुआत होते ही  बर्फ की सफेद चादर ने ढक लिया। ठंड का मौसम शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश  के मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है।घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई है।लाहौत स्पीति में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। रोहतांग दर्रा और उसके आस-पास के इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है। वहीं किल्लू में दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। मौसम के करवट लेते ही  हिमाचल प्रदेश प्रशासन ने अलर्ट  जारी किया है।

घाटियों और कुदरत की खूबसूरत वादियों का नजारा देखने के लिए इस मौसम भारी संख्या में पर्यटकों का आना जाना  लाहौल स्पीति के दारचा, जिंग जिंग बार, बारालाचा दर्रा, में लगा रहता है। दरअसल,  काजा मंडल, पटसेउ समेत रोहतांग दर्रा में लगातार बर्फ गिर रही है। लगातार भारी बर्फबारी से तापमान में भी भारी गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने अनुमान के मुताबिक 6 दिसंबर तक बर्फबारी और बारिश की (Rain Alert) आशंका है। मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों से ऊंचाई वाली जगहों पर जाने से बचने की अपील की गई है।

 

पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

 

 

Advertisement