Lal Krishna Advani admitted in hospital: देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की एक बार फिर तबीयत बिगड़ी है। आडवाणी को आज (14 दिंसबर) दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारत रत्न आडवाणी 97 साल के हो चुके हैं, उन्हें पीछे 4-5 महीनों में कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
पढ़ें :- RCB vs SRH : मैच का टिकट नहीं मिला तो भड़के कांग्रेस विधायक, KSCA पर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का लगाया आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद आडवाणी की तबीयत फिलहाल स्थिर है। जल्द ही मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी साल भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के चलते वह राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। इसके बाद आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था।