Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lalu Prasad Yadav का बड़ा बयान : बोले- मैं बिहार वापस आया ,अब बनाएंगे सरकार

Lalu Prasad Yadav का बड़ा बयान : बोले- मैं बिहार वापस आया ,अब बनाएंगे सरकार

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav)  तीन साल बाद बिहार लौट चुके हैं। इसके साथ वह अपने पहले वाले सियासी अंदाज का अहसास कराना शुरू कर दिया है। पटना पहुंचने से पहले दिल्ली में बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास (Bihar Congress in-charge Bhakt Charan Das) के खिलाफ टिप्पणी कर राजनीति माहौल गर्म कर दिया है।

पढ़ें :- 'प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले की पीड़िताओं की सहायता करें...' राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम को लिखी चिट्ठी

मंगलवार को लालू यादव ने सुबह-सुबह ट्वीट कर केंद्र, राज्य और कांग्रेस पर हमला बोला है। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav)  ने कहा कि देश की जनता विकल्प चाहती है और इसमें सबसे ज्यादा आगे कांग्रेस पार्टी (Congress Party)  की भूमिका होनी चाहिए। कांग्रेस की भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के विषय में जो लोग बोलते हैं, किसी ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party)  की हमसे ज्यादा मदद की है क्या? राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में अब घी से महंगा तेल बिकेगा।

Advertisement