Land Rover Discovery Sport Edition : लैंड रोवर के नए एडिशन डिस्कवरी स्पोर्ट को भारतीय बाजार में उतारा है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 67.90 लाख रुपये है। यह गाड़ी 7 सीटर ऑप्शन में भी खरीदी जा सकती है। 2024 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट का मुकाबला ऑडी Q5 और जीप रैंगलर जैसी गाड़ियों से होगा। इसमें दो इंजन विकल्प के साथ ही कंपनी ने सात सीटर का विकल्प भी दिया है। हालांकि इसमें 24 तरह से सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन भी कंपनी ने ऑफर किया है।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
इसके अलावा बंपर और व्हील आर्च पर चमकदार काले रंग की डिटेलिंग दी गई है, साथ ही 19 इंच के अलॉय व्हील में डायमंड फिनिश दी गई है। 2024 डिस्कवरी स्पोर्ट को वेरेसिन ब्लू में एक नया रंग विकल्प भी मिलता है।
इस एसयूवी में कंपनी ने फ्लोटिंग 11.4-इंच कर्व्ड ग्लास टचस्क्रीन दिया है। इसके अलावा इसमें लेटेस्ट पिवी प्रो इंफोटेनमेंट सेट-अप लगाया गया है। जिसमें स्थायी रूप से एक्सेसिबल साइडबार होते हैं जो मीडिया, वॉल्यूम, क्लाइमेट और नेविगेशन जैसे प्रमुख व्हीकल कंट्रोल और कामों के लिए शॉर्टकट देते हैं।