Landslide in gold mine in Tanzania : उत्तरी तंजानिया के सोने के खदान में भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया। भूस्खलन के बाद 22 लोगों की जान चली गई है। खदान धसने से खनिक भारी मलबे के नीचे दब गए। खबरों के अनुसार, रविवार को हुई ये दुर्घटना राजधानी डोडोमा से 500 किलोमीटर उत्तर में सिमुयु क्षेत्र के बरियादी जिले में हुई। हादसे के तुरंत बाद बचाव और राहत के कार्य शुरू हुए।
पढ़ें :- America targeted Larak Island : अमेरिका ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को बनाया निशाना, जबाबी कार्रवाई में ईरान ने जॉर्डन US कैंप पर दागीं मिसाइलें
तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन ने खनिकों के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति हसन ने ट्वीट किया, “मुझे बहुत दुख हो रहा है कि मुझे सिमियु क्षेत्र के बरियादी जिले में नगालाइट खदान में भूस्खलन के बाद 21 से अधिक लोगों की मौत की खबर मिली।” उन्होंने कहा, “ये साथी तंजानियावासी क्षेत्र में छोटे खनिक थे जो अपने लिए, अपने परिवार के लिए आजीविका कमाने की कोशिश कर रहे थे और हमारे देश के विकास में योगदान दे रहे थे।”