Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ट्रेन छोड़िये अब घर बैठे TATA App से बुक करें सस्ती फ्लाइट टिकट, मिलेगी कंफर्म बुकिंग

ट्रेन छोड़िये अब घर बैठे TATA App से बुक करें सस्ती फ्लाइट टिकट, मिलेगी कंफर्म बुकिंग

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन टिकट की बुकिंग करवाने के बारे में सोच रहे हैं। तो हम आपको टाटा की नई ऐप की जानकारी देने वाले हैं। इसकी मदद से आप फ्लाइट की टिकट बुक करवा सकते हैं। खास बात है कि आपको कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं है और आप घर बैठे इसकी बुकिंग कर सकते हैं। तो चलिये आपको भी इसकी जानकारी देते हैं-

पढ़ें :- शरद पवार की केंद्र से अपील, छात्रों और नागरिकों की मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुने, NDA में शामिल होने से इनकार

जानें Tata Digital के बारे में

Tata Neu के नाम से ऐप को लॉन्च किया गया था। इसमें आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसकी वेबसाइट भी है जहां से आप किसी भी सुविधा का आनंद ले सकते हैं। अगर आप फ्लाइट टिकट बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले साइट पर जाना होगा। यहां आपको Flights का ऑप्शन दिया जाएगा। यहां पर जाकर आप फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं।

Tata Neu Credit Card होने की स्थिति में आपको ज्यादा अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं। साथ ही अलग से डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस ऐप की खासियत है कि इसकी Interface काफी अच्छा मिलता है। यानी आपको टिकट बुकिंग करवाने में काफी आसानी होने वाली है। ये आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित होता है।

कैसे करवाएं फ्लाइट टिकट बुकिंग ?

पढ़ें :- Parliament Monsoon Session 2026 : संसद में गतिरोध पर मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान, बोले-'पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, फिर सदन में होगी चर्चा'

फ्लाइट की टिकट बुक करवाने के लिए आपको फ्लाइट्स के ऑप्शन में जाना होगा। यहां जाने के बाद आपको From से To तक जानकारी भरनी होगी। इसे फिल करने के बाद डेट भरने के बाद आपके सामने सभी फ्लाइट्स की जानकारी आ जाएगी। इसके बाद आप अपनी मनपसंद फ्लाइट का चयन कर सकते हैं। यहीं पर आपको पेमेंट और ऑफर्स भी नजर आएंगे। अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड (Credit Card)  है तो अलग से डिस्काउंट भी मिल सकता है।

कैसे करें होटल बुकिंग?

यही ऐप आपको होटल बुकिंग का भी ऑप्शन देती है। यानी आपको होटल बुकिंग भी एक क्लिक में मिल सकती है। साथ ही इस पर भी आपको अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Advertisement