Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद में आतंक मचाने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, बीस से अधिक लोगो पर किया था हमला

फर्रुखाबाद में आतंक मचाने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, बीस से अधिक लोगो पर किया था हमला

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में अपने आतंक से लोगो में दहशत मचाने वाले तेंदुए को पकड़ लिया है। तेदुंए ने बीस लोगो को बुरी तरह घायल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को तेंदुआ को ग्रामीणों ने जसमई गांव के खेतों में देखा था।

पढ़ें :- शंकराचार्य ने फोटो जारी कर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल, केक काटते दिखे IPS अजयपाल शर्मा व ‘हिस्ट्रीशीटर’ आशुतोष ब्रह्मचारी

इसके बाद पौने नौ बजे स्कूल जा रहे दो छात्रों पर हमला कर दिया। इसके अलावा अन्य लोगो को पर भी तेदुएं ने हमला किया था। जिसकी वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह जसमई गांव में तेदुंआ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं स्कूल जा रहे दो छात्रों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया।

हालंकि थोड़ी देर बाद तेंगुआ फिर ग्रामीणों पर टूट पड़ा। किसी तरह भागकर लोगो ने जान बचाई। वन विभाग की टीम पुलिस बल और एसडीएम भी पहुंचे। कानपुर से चिड़ियाघर से पहुंची टीम ने घेराबंदी कर तेदुएं को ट्रैकुलाइज करके दबोच लिया।

पढ़ें :- मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले देश में चाहते हैं दंगे करवाना...राहुल गांधी पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
Advertisement