Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पिता के निधन के बाद लियोनेल मेसी का पहला भावुक संदेश, लिखा- पापा, अब नहीं जानता क्या करूंगा…?

पिता के निधन के बाद लियोनेल मेसी का पहला भावुक संदेश, लिखा- पापा, अब नहीं जानता क्या करूंगा…?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अर्जेंटीना (Argentina) के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Star footballer Lionel Messi) ने अपने पिता जॉर्ज मेसी (Jorge Messi) के निधन के बाद पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि जॉर्ज मेसी (Jorge Messi) का पिछले सप्ताह 68 वर्ष की उम्र में अर्जेंटीना (Argentina) के रोसारियो स्थित एक मेडिकल क्लिनिक (Medical Clinic) में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले कुछ महीनों में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। पिता के निधन के बाद से मेसी ने सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा था। हालांकि, बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा। मेसी ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि वह अमेरिका में होने वाले फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) में आखिरी बार खेलें।

पढ़ें :- FIFA World Cup Final Highlights: फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागकर स्पेन को दूसरी बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराया

विश्व कप से पहले बिगड़ गई थी पिता की तबीयत

मेसी ने बताया कि विश्व कप शुरू होने से कुछ दिन पहले उनके पिता की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी। यह पहला मौका था जब जॉर्ज किसी टूर्नामेंट में मेसी के साथ मौजूद नहीं रह सके। मेसी ने लिखा कि हर मैच के बाद उन्हें अपने पिता के संदेश का इंतजार रहता था। टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के आगे बढ़ने के साथ वह इस उम्मीद में खेलते रहे कि उनके पिता कम से कम एक मैच देख सकें।

फाइनल के बाद भी पिता से नहीं हो सकी बात

मेसी ने कहा कि अर्जेंटीना के फाइनल में पहुंचने के बावजूद उनके पिता उस मुकाबले को नहीं देख सके। मेसी के मुताबिक, जब वह अपने पिता से मिले तो जॉर्ज को लगा कि अर्जेंटीना पेनल्टी शूटआउट में फाइनल हार गया है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता से टूर्नामेंट में हुई किसी भी घटना के बारे में बात नहीं कर सके। मेसी ने इस बात पर गहरा दुख जताया कि उनके पिता अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में उनकी विश्व कप जीत का आनंद नहीं ले सके।

‘अब नहीं जानता कि क्या करने वाला हूं’

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का 100 फीसदी जीत का है रिकॉर्ड, 60 साल से फाइनल में नहीं पहुंचा इंग्लैंड, जानिए अहम अपडेट्स

मेसी ने अपने पिता को अपना सबसे बड़ा सहारा और प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि पिता के बिना वह आगे कैसे बढ़ेंगे। उन्होंने लिखा, कि मैं नहीं जानता कि तुम्हारे बिना क्या करने वाला हूं। मुझे नहीं पता कि आगे कैसे बढ़ूंगा। मैं सिर्फ फुटबॉल खेल रहा था, लेकिन अब मुझे इस बात को लेकर कई सवाल हैं कि मैं इसे लंबे समय तक जारी रख पाऊंगा या नहीं।’ मेसी ने कहा कि उनके पिता शुरुआत से उनके साथ रहे और उनके करियर के अंत तक उनके साथ रहने से बस थोड़ा सा समय कम रह गया।

‘मैं बच्चों की परवरिश भी आपकी तरह करूंगा’

मेसी ने अपने पिता को सिर्फ पिता ही नहीं, बल्कि अपना दोस्त और प्रतिनिधि भी बताया। उन्होंने कहा कि जॉर्ज ने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया और उनके फैसलों पर उनका भरोसा हमेशा कायम रहा। मेसी ने कहा कि वह अपने बच्चों को भी वही संस्कार और मूल्य देने की कोशिश करेंगे, जो उन्हें उनके पिता से मिले हैं। भावुक संदेश के अंत में मेसी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह उन्हें बहुत याद करेंगे, लेकिन वह हमेशा उनके साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने लिखा कि उनके पिता ऊपर से भी उसी तरह उनके परिवार का ख्याल रखें, जैसे उन्होंने पूरी जिंदगी रखा। उन्होंने अंत में लिखा,कि  ‘हर चीज के लिए धन्यवाद। मैं आपसे प्यार करता हूं, पापा।’

Advertisement