Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Budget 2021: जानिए 2021 के आम बजट से शराब के दाम पर क्या होगा असर?

Budget 2021: जानिए 2021 के आम बजट से शराब के दाम पर क्या होगा असर?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल का आम बजट 2021 पेश किया है। इस बजट से किस सेक्टर पर कितना असर पड़ रहा है इस बात की चर्चा हर तरफ हो रही है। कौन चीजें इस बजट के बाद महंगी होंगी और कौन से वस्तुओं का दाम सस्ता हो रहा है ये बात देश का हर नागरिक जानना चाह रहा है। हम सोने और चांदी, मोबाइल, चार्जर, आटो सेक्टर व अन्य वस्तुओं के बढ़ घट रहे दामों के बीच आपको बताएंगे की शराब के रेट पर क्या फर्क पड़ रहा है।

पढ़ें :- IPL 2025: जय शाह का बड़ा एलान, आईपीएल का पूरा सीजन खेलने वाले खिलाड़ियों को अब मिलेंगे इतने रुपये

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट में शराब एग्री इंफ्रा सेस 100 फीसदी लगा दिया है। ये एग्री इंफ्रा सेस कल से लागू हो जाएगा। ये सेस एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट सेस स्कीम के तहत लगाया गया है। ये सेस सभी एल्काहॉल प्रोडक्ट ब्रांडी, व्हिस्की और स्कॉच आदि सभी पर लग रहा है। लिहाजा, अब शराब के दामों में बढ़ोत्तरी होगी।

 

Advertisement