Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है। आज पहले चरण के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत लॉक हो गई। इन सीटों में 9 सीट ऐसी भी हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर वोटिंग जारी है। वहीं यूपी में शाम 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बंगाल में 77.57 फीसदी तो बिहार में 46.32 % प्रतिशत मतदान हुआ। आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हुई। महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक 95 लाख पात्र मतदाताओं में से लगभग 44.7 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
पढ़ें :- Mojtaba Khamenei: तनाव कम करने के प्रस्ताव के बीच मोजतबा खामेनेई की सख्त चेतावनी, अमेरिका-इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात
यूपी में 5 बजे तक 57.54 फीसदी मतदान
सहारनपुर -63.29
कैराना -58.68
मुजफ्फरनगर-54.91
बिजनौर – 54.68
नगीना – 58.05
मुरादाबाद – 57.65
रामपुर -54.42
पीलीभीत – 60.23
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत पहले दिन तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है।
पढ़ें :- TMC Candidates List: तृणमूल कांग्रेस ने 291 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
सिक्किम में दोपहर 3 बजे तक 52.73 प्रतिशत मतदान हुआ
सिक्किम, जो अपनी एकमात्र लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक 52.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 4.64 लाख मतदाताओं वाले राज्य में मतदान के लिए 573 मतदान केंद्र हैं।
त्रिपुरा
लोकसभा के पहले चरण के मतदान में दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा 68.35% वोटिंग त्रिपुरा में हुई।