Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lok Sabha Election 2024 : BJP में बड़ा फेरबदल, जेपी नड्डा ने अचानक बदले तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष

Lok Sabha Election 2024 : BJP में बड़ा फेरबदल, जेपी नड्डा ने अचानक बदले तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) ने सोमवार को बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बड़ा कदम उठाते हुए तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं।

पढ़ें :- Fourth Phase Voting: चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.35 प्रतिशत मतदान, जानें अब तक कहां कितने वोट पड़े

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय मुख्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) ने सोमवार को तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का आदेश जारी कर दिया है। बताते चलें कि जिन तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं, उनमें मेघालय, नगालैंड और पुडुचेरी शामिल हैं।

रिकमैन मोमिन मेघालय के व एस. सेल्वागनबेथी पुडुचेरी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

अरुण सिंह की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, रिकमैन मोमिन (Rikman Momin) को मेघालय भाजपा (Meghalaya BJP) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, एस. सेल्वागनबेथी (S Selvaganabathy) को पुडुचेरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (Puducherry BJP President) की जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें :- आज राजनीति विकासवाद की हो गई है, पहले वोट और जाति-धर्म की होती थी...जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना

बेंजामिन येप्थोमी बने नगालैंड के भाजपा अध्यक्ष

इसके साथ ही नगालैंड में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया है। अब बेंजामिन येप्थोमी (Benjamin Yepthomi) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

बता दें कि भाजपा की पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में पैनी नजर है। इसीलिए पार्टी किसी भी हाल में यहां पर अपनी पैठ बनाना चाहती है। आज हुई नियुक्तियों को इसी प्रयास के तहत देखा जा रहा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,देखें कौन है शामिल?
Advertisement