भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की खजुराहो लोकसभा सीट (Khajuraho Lok Sabha Seat) पर आईएनडीआईए गठबंधन (INDIA Alliance) को बड़ा झटका लगा है। यहां से सपा उम्मीदवार का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
बता दें कि गठबंधन के तहत कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की सिर्फ खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को दी थी। यहां समाजवादी ने मीरा यादव को चुनाव मैदान में उतारा था। जानकारी के मुताबिक फॉर्म में हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली की वजह से उनका नामांकन निरस्त किया गया है।