Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद लोकसभा सीट से कौन होगा सपा का उम्मीदवार शिवपाल यादव ने किया साफ? जानिए किसको मिलेगा टिकट

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद लोकसभा सीट से कौन होगा सपा का उम्मीदवार शिवपाल यादव ने किया साफ? जानिए किसको मिलेगा टिकट

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। एनडीए और विपक्षी गठबंधन इंडिया ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। समाजवादी पार्टी की तरफ से लगातार आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। शिवपाल यादव  (Shivpal Yadav) भी लगातार कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और चुनाव पर चर्चा कर रहे हैं। मैनपुरी पहुंचे शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से अक्षय यादव (Akshay Yadav) के चुनाव लड़ने के भी संकेत दे दिए।

पढ़ें :- तीसरी बार सत्ता में आए तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे : पीएम मोदी

इसके साथ ही सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर स्याही फेंके जाने के सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, इस तरह की हरकतें राजनीति में नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि ये भाजपा के लोग विपक्ष के लोगों के साथ ऐसा करेंगे तो फिर उन्हें इसका परिणाम मिल गया है। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav)  ने कहा कि मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई तो हो गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फेंका-फेंकी की सियासत राजनीति में नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पार्टी जो आदेश देगी उस पर काम करेंगे। साथ ही साफ कर दिया कि फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव अक्षय यादव ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा, हमारे गुट में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जहां से चुनाव लड़ना चाहें लड़ सकते हैं।

 

पढ़ें :- कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी इन्होंने हमेशा बंटवारे की राजनीति की है : सीएम योगी
Advertisement