1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कपिल सिब्बल चुने गए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने दी बधाई

कपिल सिब्बल चुने गए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने दी बधाई

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के चीफ जस्टिस (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ के सामने कई मामलों में कपिल सिब्बल (Kapil Sibal)  ने तीखी बहस की है, लेकिन इस बार CJI ने कपिल सिब्बल (Kapil Sibal)  को बधाई दी है। CJI चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal)  को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के चीफ जस्टिस (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ के सामने कई मामलों में कपिल सिब्बल (Kapil Sibal)  ने तीखी बहस की है, लेकिन इस बार CJI ने कपिल सिब्बल (Kapil Sibal)  को बधाई दी है। CJI चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal)  को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।

पढ़ें :- Bihar MLC Elections 2026 : अनंत सिंह से जारी जुबानी जंग के बीच JDU प्रत्याशी नीरज सिंह की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि श्रीमान सिब्बल, एससीबीए (SCBA) के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर हमारी ओर से हार्दिक बधाई। हम आपकी ओर से और कार्यसमिति के सदस्यों से सहयोग की आशा करते हैं। वहीं CJI डी वाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) को धन्यवाद देते हुए सिब्बल ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि 22 साल बाद मुझे यह सेवा करने का मौका दिया गया। हमारी तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा और यह पीठ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। इस सहयोग के माध्यम से ही हम एजेंडा को आगे बढ़ा सकते हैं।

SCBA के अध्यक्ष चुने गए हैं सिब्बल

बता दें कि सिब्बल को गुरुवार को SCBA का अध्यक्ष चुना गया। सिब्बल के अलावा, वरिष्ठ अधिवक्ता आदिश सी अग्रवाला, प्रदीप कुमार राय, प्रिया हिंगोरानी और अधिवक्ता त्रिपुरारी रे तथा नीरज श्रीवास्तव एससीबीए अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को हुए चुनाव में सिब्बल को 1,000 से ज्यादा वोट मिले, जबकि राय को 650 से ज्यादा वोट मिले।

सिब्बल ने हार्वर्ड लॉ स्कूल से की है पढ़ाई

पढ़ें :- BJP में सम्मान नहीं मिला तो छोड़ी पार्टी, जुबिन नौटियाल के पिता ने थामा कांग्रेस का हाथ; उत्तराखंड में BJP को झटका

हार्वर्ड लॉ स्कूल (Harvard Law School) से स्नातक सिब्बल 1989-90 के दौरान भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल थे। उन्हें 1983 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था।

तीन बार रह चुके हैं अध्यक्ष

बता दें कि कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) दो दशक बाद इस चुनाव में उतरे थे। इससे पहले वह 1995, 1997 और 2001 में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष रह चुके हैं।

 

 

पढ़ें :- कैंसर की 137 दवाओं की कीमतें होंगी कम, 9 नवंबर से नए दाम लागू; जानें अस्पताल के बिल पर असर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...