1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. यूपीए ने ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट’  को दिया कानूनी दर्जा, अब 10 किलो अनाज होगा अगला कदम : राहुल गांधी

यूपीए ने ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट’  को दिया कानूनी दर्जा, अब 10 किलो अनाज होगा अगला कदम : राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि देश के गरीब परिवारों के लिए कांग्रेस ने एक और बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आपको 5 नहीं 10 किलो राशन हर महीने मुफ्त देगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि देश के गरीब परिवारों के लिए कांग्रेस ने एक और बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आपको 5 नहीं 10 किलो राशन हर महीने मुफ्त देगी।

पढ़ें :- सरकार सोच रहीं है 'प्रधान का मंत्रालय बदल दिया जाए, तो हम ये होने नहीं देंगे, उन्हे पद से हटना ही होगा': राहुल गांधी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि यूपीए सरकार (UPA Government) के दौरान हमने ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट’ (Food Security Act) के ज़रिए भोजन के अधिकार को कानूनी दर्जा दिया था, 10 किलो अनाज इसी कड़ी में अगला कदम होगा।

उन्होंने कहा कि 10 किलो राशन और 8500 रुपये महीने से शिक्षा और स्वरोज़गार को बढ़ावा मिलेगा और करोड़ों परिवार गरीबी से बाहर निकल कर देश की अर्थव्यवस्था को गति देंगे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 20-25 अरबपति बनाए और ‘अडानियों’ की सरकार चलाई, हम करोड़ों लखपति बनाएंगे और ‘हिंदुस्तानियों’ की सरकार चलाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...