Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election: UP में 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी

Lok Sabha Election: UP में 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 8 सीटों पर वोटिंग जारी है। आज 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बिजनौर लोकसभा क्षेत्र एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से जारी है। पोलिंग बूथों पर भी मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है।

आदर्श पोलिंग बूथों को गुब्बारों से और कालीन बिछाकर सजाया गया है। सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जिसमें युवा मतदाता वोट डालने के बाद सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। किसान भी खेती कार्य से पहले वोट डालने में रुचि ले रहे हैं।

पोलिंग बूथ सरधनी, मुबारकपुर तालन, कम्भौर, चाहशीरी बी, डीएवी इंटर कॉलेज जीजीआईसी, जीआईसी आदि पोलिंग वोटो पर मतदाता उत्साह के साथ वोट डालते दिखाई दे रहे हैं। नगीना लोकसभा के क्षेत्र के बूथों पर भी सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन लगी हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement