नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने नौ उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में यूपी की सात लोकसभा सीटों समेत चंडीगढ़ व आसनसोल लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
पढ़ें :- Reels बनाते समय डगमगा गई नाव, डूब गए 11वीं के चार छात्र, ट्यूशन के बहाने घर से निकले थे
BJP Releases 10th list of candidates for the Lok Sabha Elections 2024.#LokSabaElection2024 pic.twitter.com/fUx7XnHUlW
— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 10, 2024
पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा में VIP गेट का बैरियर तोड़कर घुसी कार, नकाबपोश स्पीकर की गाड़ी पर कुछ फेंका और हो गया फरार
बीजेपी नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को बलिया से टिकट दिया है। वहीं गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने पारसनाथ राय को उतारा है। इसके अलावा फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, मछलीशहर से बीपी सरोज को टिकट दिया गया है। वहीं कौशाम्बी से विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने जयवीर ठाकुर को टिकट दिया है। वह इस समय यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
बीजेपी ने चंडीगढ़ से वर्तमान सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है। उनकी जगह संजय टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है।