Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में हुए शामिल

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में हुए शामिल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के शंखनाद होने के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पद विजेता विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले विजेंद्र सिंह 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था। हालांकि, उनको चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

पढ़ें :- करीब 4 दशक बाद एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया, ये संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए अफसोस-जनक: अमित शाह

वहीं, इस बार विजेंदर सिंह के मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। कहा जा रहा था कि कांग्रेस उन्हें मथुरा से चुनावी मैदान में उतारेगी लेकिन इससे पहले ही उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। दरअसल,विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं, जिसका हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़ी संख्या में सीटों पर राजनीतिक प्रभाव है। भाजपा में शामिल होने के बाद विजेंदर सिंह ने कहा देश के विकास और लोगों की सेवा के लिए मैं आज भाजपा में शामिल हुआ हूं।

Advertisement