Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को अपनी लूट का ATM बना लिया है

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को अपनी लूट का ATM बना लिया है

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बागलकोट में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 2024 का चुनाव, भारत का भविष्य तय करने जा रहा है। ये चुनाव, विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। ये चुनाव, आत्मनिर्भर भारत की सिद्धि का चुनाव है।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

साथ ही कहा, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है। इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था।

पीएम मोदी ने कहा कि, आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरुरतों से वंचित थे। उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।

 

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब
Advertisement