Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Long Weekend Trip : त्योहार पर मिल रहा 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड , सैर के लिए ये प्लेस हैं बेस्ट

Long Weekend Trip : त्योहार पर मिल रहा 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड , सैर के लिए ये प्लेस हैं बेस्ट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Long Weekend Trip : घूमने फिरने के लिए शांति और शुकून बहुत जरूरी है। कामकाज की भागदौड़ भरी जीवन शैली में कहीं बाहर घूमने के लिए मौका निकालना बहुत कठिन हो जाता है। ऐसे में दशहरे की छुटिटयां खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए सबसे सुंदर विकल्प होगा।

पढ़ें :- देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की ऐसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं, जहां हरियाली, पहाड़ और शांत माहौल आपका मन मोह लेंगे। अगर आप दिल्ली-एनसीआर से यात्रा शुरू कर रहे हैं तो कनाताल, शानगढ़, बरोट घाटी, चकराता और चैल जैसे डेस्टिनेशन पर विचार कर सकते हैं।

कनाताल
कनाताल उत्तराखंड में स्थित यह खूबसूरत हिल स्टेशन हरे-भरे जंगलों, पहाड़ों के शानदार नजारों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने के अलावा प्रकृति के बीच आराम से वक्त बिताया जा सकता है। अगर आप दशहरे या किसी लॉन्ग वीकेंड पर छोटी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो कनाताल जा सकते हैं। यह दिल्ली से करीब 310 किलोमीटर दूर है और सड़क मार्ग से यहां पहुंचने में लगभग 7 से 8 घंटे लग सकते हैं।

शानगढ़
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में स्थित शानगढ़ अपनी हरी-भरी घास के मैदानों और देवदार के जंगलों के लिए जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह खूबसूरत जगह है। हालांकि, कम छुट्टियों में आने-जाने का समय भी ध्यान में रखें। अगर इसकी दूरी की बात करें तो यह दिल्ली से करीब 515 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए करीब 11 से 12 घंटे लग सकते हैं।

 

पढ़ें :- एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से हड़कंप, जयपुर में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग
Advertisement