LPG Price Hike : दिवाली के अगले दिन यानी नवंबर 2024 की पहली तारीख (1 November 2024) को लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर 62 रुपए तक महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को लेकर की गयी है। जिसका लोगों की जेब पर असर पड़ने वाला है।
पढ़ें :- करीब 4 दशक बाद एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया, ये संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए अफसोस-जनक: अमित शाह
दरअसल, हर महीने की पहली तारीख को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव करती हैं। इसी कड़ी में 1 नवंबर को कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किए हैं। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
महानगरों में 19 किलोग्राम कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के ताजा दाम
दिल्ली: 1740 रुपये से बढ़कर 1802 रुपये
कोलकाता: 1850.50 रुपये से बढ़ाकर 1911.50 रुपये
पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता
मुंबई: 1692.50 रुपये से बढ़ाकर 1754 रुपये
चेन्नई: 1903 रुपये से बढ़ाकर 1964 रुपये