Lucknow fake oxytocin factory : यूपी की राजधानी लखनऊ में ऑक्सीटोसिन बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री पर्दाफाश हुआ है। यह फैक्ट्री दुबग्गा इलाके में संचालित की जा रही थी। यूपी एसटीएफ और पुलिस ने छापेमारी कर 2 करोड़ रुपये से अधिक का स्टॉक जब्त किया है। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
पढ़ें :- NDA में लखनऊ की सुमीरा तिवारी का कमाल, हासिल की 11वीं रैंक; पिता की तरह बनेंगी एयरफोर्स पायलट
जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ और पुलिस ने दुबग्गा में सोमवार रात छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का नकली ऑक्सीटोसिन और उसे बनाने का सामान बरामद हुआ। मौके से 1.77 लाख से ज्यादा एम्प्यूल, 3,700 बोतलें, फिनाइल और कुछ संदिग्ध रसायन बरामद किए गए हैं। फैक्ट्री में नकली ऑक्सीटोसिन तैयार कर बोतलों और एम्पुल में भरकर सप्लाई किया जा रहा था।
जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आयी है कि इस अवैध फैक्ट्री में आरोपी फिनायल के 12 केन, 36 किलो नमक और संदिग्ध पाउडर का इस्तेमाल कर नकली ऑक्सीटोसिन बना रहे थे। जिसे बोतलों और एम्पुल में भरकर सप्लाई करने की तैयारी थी। STF और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।