लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग में शादी का झांसा देकर युवती से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवती की आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद युवती को मिलने के लिए होटल में बुलाया। जहां उसके साथ रेप किया।
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया इसके बाद शादी करने से भी मना कर दिया। पीड़िता ने कोलकाता के प्रगति मैदान थाने में मुकदमा दर्झ कराया था। घटनास्थल लखनऊ पाये जाने पर विवेचना आलमबाग पुलिस को ट्रांसफर हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने मऊ से आरोपित व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया।
कोलकाता की रहने वाली युवती की दोस्ती इंस्टाग्रम के जरिए अगस्त 2024 में मऊ निवासी मो. फैसल से हुई थी। आरोपित रेडीमेड गारमेंट की दुकान चचलाचा है। कई बार बातचीत होने के बाद मो फैसल ने युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा। फिर 7 फरवरी 2025 को मुलाकात के लिए बुलाया।
कोलकाता से पीड़िता लखनऊ आकर आलमबाग के गीतराज होटल में रुकी। जहां फैसल भी साथ में था। आरोपित ने युवती के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर जल्द ही शादी करने की बात कही।
पढ़ें :- पत्रकार अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच हुआ समझौता, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मिली जानकारी
पीड़िता ने अनुसार यौन शोषण करने के बाद आरोपित शादी करने से मना कर दिया। कई बार क़ल करने पर पोन नहीं उठाया। 7 फरवरी 2025 को पीड़िता ने कोलकाता के प्रगति मैदान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शुरुआती जांच में घटनास्थल आलमबाग पर विवेचना ट्रांसफर हुई थी।
इंस्पेक्टर आलमबाग ने बताया कि आरोपित मो फैसल की तलाश के लिए टीम मऊ गई थी। बुधवार रात कोपागंज ठठेरी गली से आरोपित को गिरफ्तार किया गया।