लखनऊ । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई किया। राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। उन्होंने मंदिर में पड़े फूलों को साफ किया और फिर मंदिर परिसर में पोछा लगाया।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रनाम, ⁰राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ बिश्राम।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने समस्त देशवासियों से आह्वान किया है कि सभी लोग अपने आस पास के मंदिरों में स्वच्छता के लिए श्रमदान करें।
आज लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर में जाकर, #SwachhTeerth… pic.twitter.com/ePaBCU7R6I
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 16, 2024
पढ़ें :- Cyclone Murasu : प्रकाशम बैराज के सभी 70 गेट खोले गए, कृष्णा नदी में छोड़ा गया 71,000 क्यूसेक पानी
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) नासिक के फेसम मंदिर कालाराम में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए थे। इसके बाद पीएम मोदी ने अपील की थी पूरे देश में 22 जनवरी तक मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाय। प्रधानमंत्री की इस अपील के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में फूलों को साफ किया फिर मंदिर में पोछा लगाया।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अयोध्या में झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक ने भी लखनऊ के अलग अलग मंदिरों में साफ सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया था।