Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में झाड़ू और पोछा लगाया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भगवान हनुमान के दर्शन किए और दक्षिण मुखी मंदिर में श्रमदान किया।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन उपलक्ष्य पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा मंदिरों के स्वच्छता अभियान आह्वान पर आज लखनऊ में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर की साफ सफाई कर कृतज्ञ हूँ, प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर… pic.twitter.com/lx5LDR4QUb
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) January 14, 2024
इस दौरान विधिवत साफ सफाई की और उन्होंने कूड़ा उठाया। बता दें कि 14 से 22 जनवरी तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डीसीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गायों को हरा चारा खिलाया।
पढ़ें :- Cyclone Murasu : प्रकाशम बैराज के सभी 70 गेट खोले गए, कृष्णा नदी में छोड़ा गया 71,000 क्यूसेक पानी
केशव प्रसाद मौर्या ने निरालानगर स्थित बालकेश्वर हनुमान मंदिर में लगाई झाड़ू
आपको बता दें की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आव्हान पर 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी हिस्सा लिया था। केशव प्रसाद मौर्या ने निरालानगर स्थित बालकेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।