Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने की महिला की हत्या, लूटपाट कर हुए फरार

Lucknow News: दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने की महिला की हत्या, लूटपाट कर हुए फरार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर लूटपाट की। वारदात की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि वारदात के समय महिला घर में अकेली थी। लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर एफएम अपार्टमेंट का है। महिला का नाम नफीस फातिमा (60) बताया जा रहा है है। इनके पति वसीम ठेकेदार हैं। घटना के समय वो घर में मौजूद नहीं थे। पुलिस का कहना है कि, बुधवार दोपहर नफीस के घर तीन लोग पहुंचे थे। महिला के दरवाजा खोलते ही उन्होंने वृद्ध महिला पर हमला कर दिया और घर से सामान लूट लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बेहोश पड़ी महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Advertisement