Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : कांग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव समेत रालोद नेता हुए भाजपाई, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Lucknow News : कांग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव समेत रालोद नेता हुए भाजपाई, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) में पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस, सपा व रालोद (RLD) के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। रविवार को लखनऊ में कांग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव अज्जू (Congress leader Ajay Srivastava Ajju) अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak)  ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। अजय श्रीवास्तव के साथ ही कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी व प्रभारी भी भाजपा में शामिल हो गए।

पढ़ें :- भाजपाई याद रखें ‘बयान बदलवाने से सच नहीं बदल जाता है’...पहलगाम हमले को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नेता राहुल चौधरी भी भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Advertisement