उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अचानक बम फटने से हड़कंप मच गया। यहां इंदिरानगर इलाके के वैशाली इन्क्लेव के पास बने पार्क में दो व्यक्ति बम बनाने की कोशिश कर रहे थे।इसी दौरान अचानक बम फट गया। बम बना रहे व्यक्ति में से एक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाया।
पढ़ें :- T20 World Cup Champion : पीएम मोदी ने वर्ल्ड चैंपियन भारत को दी बधाई, कहा- टीम ने दिखाया शानदार जज्बा
#LucknowNews: इंदिरानगर में पार्क में बैठ कर दो व्यक्ति बना रहे थे बम, अचानक फटने से एक घायल pic.twitter.com/aLlxYz07I9
— princy sahu (@princysahujst7) June 6, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाना इंदिरानगर क्षेत्र के वैशाली इन्क्लेव के पास बने पार्क में दो व्यक्ति बम बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पार्क के अंदर अचानक बम फट गया। एक आदमी बुरी तरह से घायल हो गया।
पढ़ें :- टी20 विश्व कप के 19 साल के तिलिस्म को तोड़ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 'हिस्ट्री रिपीट किया, हिस्ट्री डिफीट किया'
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल भेज दिया। वहीं एक दूसरा आरोपी फरार है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्ऱवाई की जा रही है।