Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव की बेटी का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने को लेकर लखनऊ में FIR

अखिलेश यादव की बेटी का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने को लेकर लखनऊ में FIR

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बेटी का सोशल मीडिया (Social Media)पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने को लेकर सपा नेत्री रमा यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रमा यादव ने राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर पुलिस स्टेशन (Gomtinagar Police Station) में ये केस दर्ज कराया है। रमा यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सपा नेत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) नाम के लड़के ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बेटी की फोटो लगाकर उनका फेक अकाउंट बनाया है।

पढ़ें :- X Down : भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन, एक्सेस करने में हो रही है दिक्कत

रमा ने अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में ADCP का कहना है कि पुलिस टीम अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) का पता लगाने का प्रयास कर रही है।  इसी के ही साथ अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) का अकाउंट बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अखिलेश यादव के बच्चों का सोशल मीडिया पर नहीं है अकाउंट

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  भले ही सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव नजर आते हैं। अपने हर काम की छोटी-बड़ी अपडेट वो अपने अकाउंट से पोस्ट कर उसकी जानकारी जनता को देते हैं, जबकि अखिलेश के बच्चे सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं।

हालांकि उनके बच्चों के नाम से सोशल मीडिया पर कई अकाउंट चलाए जा रहे हैं, जिसको लेकर पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि ये सारे अकाउंट फर्जी हैं । इनका अखिलेश के बच्चों से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के तीन बच्चे हैं। बेटे का नाम अर्जुन है और दोनों बेटियां अदिति और टीना हैं।

पढ़ें :- पत्नी के रील्स बनाने से परेशान पति ने दे दी अपनी जान, रील्स पर आते थे अश्लील कमेंट्स, आत्महत्या से पहले लाइव आकर कही ये बातें
Advertisement